Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 17/04/2023 :
झारखंड में कोरोना संक्रमितों में लगातार बढ़ोतरी.. 24 घंटे में 27 नये मरीज सामने आये..राज्य सरकार एक्टिव मोड में
 
झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़े पर नजर डाले तो राज्य में कोरोना संक्रमण के 27 नये मरीज सामने आये हैं।


पिछले चार दिनों से आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़े हुए आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 166 संक्रमित मरीज हैं। राज्य के कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गयी है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है।

--- बढ़ता संक्रमण के बड़े खतरे का संकेत हैं। राज्य में तेजी से बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग को इशारा कर रहे हैं दूसरी तरफ राज्य सरकार एक्टिव मोड में हैं। केंद्र सरकार ने भी राज्य को अलर्ट रहने और बेड की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है।
--- राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 908 सैंपर की जांच की गयी इन सैंपल में 27 नये कोरोना संक्रमित सामने आये। हैरान करने वाले बात है कि कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में हैं। रांची में कोरोना संक्रमण के 63 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम में इसके बाद सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं जिनकी संख्या 28 है। वहीँ उसके बाद देवघर में संक्रमित मरीजों की संख्या 14 है।
--- पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या एक बड़ी चिंता का कारण है। इन इलाकों में काम करने वाले ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों में है। रांची में पिछले 24 घंटे में 2 नये संक्रमित मिले हैं। सरायकेला में दो नये संक्रमितों का पता चला है जबकि कोडरमा में भी एक नये संक्रमित मरीज की जानकारी मिली है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')