Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
पर्यटन

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 13/04/2023 :
तोपचांची झील का सौंदर्यीकरण होगा.. 100 कराेड़ रुपए का योजना तैयार.. आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक रिसाॅर्ट भी बनाया जाएगा
 
प्रकृति की गाेद में बसी धनबाद केताेपचांची झील की खूबसूरती में जल्द चार चांद लगनेवाले हैं। पर्यटकाें काे आकर्षित करने के लिए वहां साैंदर्यीकरण करने के साथ साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक रिसाॅर्ट भी बनाया जाएगा। झारखंड खनिज विकास प्राधिकार ने करीब 100 कराेड़ रुपए का ताेपचांची झील परिसर को पहले से ज्यादा सुंदर और ज्यादा सुविधासंपन्न बनाने की योजना तैयार की है।


झारखंड खनिज विकास प्राधिकार की ओर से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव काे नगर विकास विभाग की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। झारखंड खनिज विकास प्राधिकार ने करीब 100 कराेड़ रुपए का ताेपचांची झील परिसर को पहले से ज्यादा सुंदर और ज्यादा सुविधासंपन्न बनाने की योजना तैयार की है।


इसकी पुष्टि करते हुए झारखंड खनिज विकास प्राधिकार के MD सत्येंद्र कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य झारखंड खनिज विकास प्राधिकार के फंड से कराया जाएगा। रिसाॅर्ट तैयार हाे जाने पर झील परिसर की संुदरता का लुत्फ उठाने के लिए आनेवाले सैलानी वहां कुदरती नजाराें के बीच शांति के साथ कुछ दिन गुजार सकेंगे। साथ ही, यह रिसाॅर्ट झारखंड खनिज विकास प्राधिकार के लिए आय का अच्छा स्राेत भी बन सकेगा।


झील परिसर में प्रस्तावित रिसाॅर्ट आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाेगा। पर्यटकाें के ठहरने के लिए आरामदायक कमरे और सूईट तैयार किए जाएंगे। 2 और 3 बीएचके के फ्लैट भी बनेंगे, जहां सैलानी पूरे परिवार या बड़े ग्रुप के साथ कुछ दिन रह सकेंगे। साथ ही मल्टी-कुसीन कैफे-टेरिया बनाया जाएगा, जहां सैलानियाें के लिए उनकी पसंद के लजीज व्यंजन उपलब्ध हाेंगे।


वहां पर मनाेरंजन का भी भरपूर इंतजाम हाेगा। परिसर में ही स्विमिंग पूल, बच्चाें के लिए प्लेइंग स्पेस, काॅफी हाउस की भी व्यवस्था रहेगी। किसी छाेटे फंक्शन या किटी पार्टी के आयाेजन के लिए हाॅल भी बनाया जाएगा और वाई-फाई व लाॅन्ड्री की भी व्यवस्था हाेगी। सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। रिसाॅर्ट में ठहरने वाले सैलानी झील में नाैका की सैर का भी आनंद उठा सकेंगे। और ये सारी सुविधाएं पर्यटकाें काे उचित शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएंगी।


 

--- आपको बता दूँ.. धनबाद झारखण्ड का तोपचांची झील करीब 214 एकड़ क्षेत्रफल में है। वर्षाें से यह धनबाद व आसपास के जिलाें और पश्चिम बंगाल के पर्यटकाें के आकर्षण का केंद्र है। दिसंबर और जनवरी में राेज हजाराें की संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे सैलानियों को ध्यान में रखते हुए ही झारखंड खनिज विकास प्राधिकार प्रबंधन ने परिसर में रिसाॅर्ट समेत कई तरह की सुविधाएं बढ़ाने की याेजना बनाई है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')