Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 10/04/2023 :
60/40 नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद.. छात्र विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही..
 
स्थानीय नीति 60/40 के विरोध में आज झारखंड यूथ एसोसिएशन ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। और राजधानी रांची में बंद का असर नजर आ रहा है। राजधानी रांची के कई स्कूलों ने स्कूल भी बंद रखा है। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आ रही है।


बंद के ऐलान के मद्देनजर आज राजधानी रांची में सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं। SP शुभांशु जैन ने सभी DSP व थाना प्रभारी को सुबह से ही पट्रोलिंग पर रहने का आदेश दिया है। किसी प्रकार की हिंसा या विरोध कर रहे समर्थकों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।


इसको लेके SP ने कहा की.. बंद समर्थकों से वार्ता कर पर्व-त्योहार को देखते हुए सांकेतिक बंद का आग्रह किया गया है। हमारा ध्यान है कि आमलोगों को कोई परेशानी न हो. झारखंड बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।


बंदी को लेकर झारखंड यूथ एसोसिएशन के इमाम शफी ने कहा की, स्वर्गीय जगरनाथ महतो के सपने को पूरा करना है। खतियान आधारित नियोजन नीति लाने के लिए ही झारखण्ड बंद किया गया है। तमाम झारखंडी और जगरनाथ महतो के समर्थकों का कर्तव्य है कि उनके अधुरे सपने को साकार करने के लिए इस विरोध में हमारे साथ खड़े हों।

इस बंद में यूथ एसोसिएशन के साथ - साथ कई छात्र संगठन भी शामिल हैं झारखंड उल-गुलान मार्च, पंच-परगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया और आदिवासी मूलवासी संगठनों का भी अहम भूमिका है। शफी इमाम ने कहा, 60:40 वाली नियोजन नीति के आधार पर सरकार बहाली निकाल रही है ताकि दूसरे राज्य के लोग ज्यादातर नौकरी में आ सकें। छात्र विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है। हम अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएं.. तो कैसे?



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')