Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजनीति

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 07/04/2023 :
भाजपा का प्रोजेक्ट भवन के घेराव कार्यक्रम की तैयारी.. रांची में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे..
 
11 अप्रैल को प्रस्तावित सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) के घेराव कार्यक्रम की तैयारी काे लेकर गुरूवार काे भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को शहर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता जनता की जनभावना का सम्मान करते हुए रांची में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे।

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू थे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने घेराव कार्यक्रम काे लेकर सर्किट हाउस में भाजपाइयों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय और जिला स्तरीय धरना व प्रदर्शन के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता जनता की जनभावना का सम्मान करते हुए रांची में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे।

उन्हाेंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के कुशासन से झारखंड की जनता त्रस्त और बेबस हो गई है। हर ओर सरकार में लूट खसाेट जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं को सदन से सड़क तक झूठ बोलकर बरगला रहे हैं। अपने चुनावी वादों को भूलकर हेमंत सरकार ने झारखंड की भोली-भाली जनता को अब तक ठगने का ही कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हैं। झूठ, लूट और भ्रष्टाचार से भरे शासन से बिचौलिए मालामाल हो गए और जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि अब जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय का महाघेराव ऐतिहासिक होगा।

इसको लेकर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शहर से सचिवालय घेराव में रांची जाएंगे।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')