Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
खेल

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 31/03/2023 :
आज होने जा रहा है IPL 2023 का शानदार आगाज.. मैच से पहले ओपनिंग सेरोमनी में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियाँ जलवा बिखेरेंगे..
 
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत शुक्रवार, 31 मार्च यानी आज से हो रही है। लीग का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि इससे पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड कई बड़ी नामचीन हस्तियां परफॉर्म करेंगी।


आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ में परफॉर्म करने वाले हैं। रश्मिका मंदाना, तमन्ना और अरिजीत सिंह को लेकर पुष्टि हो चुकी है कि वह ओपनिंग सेरेमनी में आने वाले हैं।



इंडियन प्रीमियर लीग में पांच साल एक बार फिर से ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। आखिरी बार साल 2018 में ओपनिंग सेरेमनी हुआ था। साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद ओपनिंग सेरेमनी को शहीदों की याद में रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 2020 के बाद कोरोना महामारी के कारण ओपनिंग सेरेमनी को आयोजित नहीं किया गया था। बॉलीवुड कलाकारों के प्रदर्शन के अलावा ओपनिंग सेरेमनी में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा।


ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शाम को 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। कुल मिलाकर 45 मिनट का पूरा कार्यक्रम होगा। ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में जियो सिनेमा पर किया जाएगा जिसका फ्री में लुफ्त उठाया जा सकता है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')