Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजनीति

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 29/03/2023 :
पहली बार ऐसा हो रहा है की सदन में विपक्ष दलों के किसी सदस्य की अनुपस्थिति को क्षमा करने का प्रस्ताव लाया गया
 
अमूमन राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच गलाकाट प्रतियोगिता देखने को मिलती है। कोई पक्ष एक-दूसरे को कमजोर करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता। मानवीय आधार पर फैसले कम ही होते हैं, जैसा राज्य में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान देखने को मिला।

स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो की पहल और तत्परता से सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की सदस्यता निरस्त होने से बच गई। विधायक कोरोना से संक्रमित होने के कारण लंबे अरसे से बीमार हैं। उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है।

वे विधानसभा की बैठकों से लगातार अनुपस्थित हैं। संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक लगातार 60 बैठकों तक अनुपस्थित होने पर सदस्यता को रद्द करने का प्रविधान है। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक महतो 52 बैठकों से अनुपस्थित हैं।

अगले मानसून सत्र में उनकी सदस्यता निरस्त हो जाती। वे अयोग्य करार दिए जाते। ऐसे में स्पीकर ने मानवीय आधार पर अपने स्तर से पहल की। इस संबंध में उन्होंने नेता सदन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्वास में लिया। वे तुरंत तैयार हो गए।

इसके बाद विधानसभा में उनकी अनुपस्थिति को क्षम्य करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। यह झारखंड का पहला दृष्टांत है, जब विधानसभा में किसी सदस्य की अनुपस्थिति क्षम्य करने का प्रस्ताव लाया गया। लोकसभा में ऐसे दृष्टांत आए हैं।

 

संविधान के अनुच्छेद 190(4) में इस संबंध में दिशानिर्देश है। यदि किसी राज्य के विधान मंडल के सदन का कोई सदस्य साठ दिनों की अवधि के लिए सदन की अनुमति के बिना उसकी सभी बैठकों से अनुपस्थित रहता है तो सदन उसकी सीट को खाली घोषित कर सकता है।

सदन में अगर किसी विधायक ने इसका विरोध किया तो मत विभाजन की नौबत आ जाती है। ऐसे में संख्या बल के आधार पर भाजपा विधायक की सदस्यता खतरे में पड़ सकती थी, लेकिन पक्ष-विपक्ष के सारे विधायकों ने एक स्वर में इंद्रजीत महतो की अनुपस्थिति को क्षम्य करने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया।

विधानसभा सचिवालय ने सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के इलाज में भी पूरी तत्परता दिखाई है। अभी तक उनके इलाज के लिए 1.30 करोड़ रुपये अग्रिम दिया जा चुका है। धनबाद की पूर्व जिला परिषद सदस्य व सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने बताया कि विधायक की हालत में अभी पहले की अपेक्षा सुधार है।

दो वर्षों से वह हैदराबाद स्थित एचसीएएच सुवितास न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर में भर्ती हैं। विधायक अभी मुंह से आहार ले रहे हैं। वे बोल नहीं पाते हैं। इशारों में जवाब देते हैं। डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उन्हें सहारा देकर चलाया जाता है।

उन्हें नियमित फिजियोथेरेपी दी जा रही है। कोरोना ने उनके तंत्रिका तंत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुधार धीरे-धीरे हो रहा है। उनकी चिकित्सा में लगे डाक्टरों का कहना है कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होंगे।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')