Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 28/03/2023 :
झारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं..
 
झारखंड में रामनवमी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

रांची व गिरिडीह में सीआरपीएफ की (रैफ) यानी रैपिड एक्शन फोर्स और जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा व दुमका जिले में एक-एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती हुई है। पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात है। इसके अलावा झारखंड पुलिस की (रैप) यानी रैपिड एक्शन पुलिस की दो कंपनी रांची में लगाई गई है। जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा व कोडरमा में रैप की एक-एक कंपनी तैनात की गई है।

 

रामनवमी के दौरान 25 डीएसपी, 28 इंस्पेक्टर, 320 दारोगा, 160 सशस्त्र बल, 8300 लाठीबल, पांच हजार गृह रक्षक व एक कंपनी आतंकवाद निरोधक दस्ते को लगाया गया है।---    श्वान दस्ता, अश्रु गैस दस्ता, अग्निशमन दस्ता व तीन बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती हुई है। मुख्यालय में 150 अतिरिक्त बलों के अलावा सभी डीआइजी के अधीन 1000 जवानों को सुरक्षित रखा जा रहा है।

हजारीबाग में 14 अतिरिक्त डीएसपी के अलावा 20 इंस्पेक्टर, 250 दारोगा-जमादार, 50 विशेष शाखा के दारोगा को लगाया गया है। एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, एक डाग स्क्वायड, एक कंपनी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), एक बम निरोधक दस्ता, एक अश्रु गैस दस्ता, पांच अग्निशमन दस्ता, 160 सशस्त्र बल, 2500 लाठी बल व 500 गृह रक्षक भी हजारीबाग में तैनात किए गए हैं।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')