Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 28/03/2023 :
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण धनबाद में अब तक 400 लोगों की जान गई..
 
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण धनबाद में अब तक 400 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा मौतें दूसरी लहर के दौरान हुई है। इसमें 270 लोगों की जान गई थी। धनबाद में लगभग 3 माह पूर्व 8 जनवरी को आईआईटी आईएसएम का स्टूडेंट कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। 3 माह के बाद अब दूसरा संक्रमित व्यक्ति मिला है, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी है।

रविवार को धनबाद में कोरोनावायरस से 62 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। कोरोना वायरस के मिलते-जुलते लक्षण जैसे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों को जांच कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सदर हॉस्पिटल में निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है।

जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग की एक टीम संक्रमित बुजुर्ग के घर जाकर संपर्क में आए लोगों का सैंपल ले रही है। फिलहाल, संक्रमित को होम क्वॉरंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग की स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने पर घर पर एसआरएल से जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोनावायरस की निशुल्क जांच हो रही है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एक और आरटी पीसीआर जांच की व्यवस्था है। वहीं सदर अस्पताल में ट्रूनेट से जांच हो रही है। इसके अलावा तुरंत जांच की रिपोर्ट के लिए रैपिड एंटीजन किट से रिपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। अस्पताल के ओपीडी में आने वाले गंभीर मरीजों को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दूँ कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण धनबाद में अब तक 400 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा मौतें दूसरी लहर के दौरान हुई है। इसमें 270 लोगों की जान गई थी। धनबाद में लगभग 3 माह पूर्व 8 जनवरी को आईआईटी आईएसएम का स्टूडेंट कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। 3 माह के बाद अब दूसरा संक्रमित व्यक्ति मिला है, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी है। 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')