Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
शिक्षा

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 24/03/2023 :
झारखण्ड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर यह निर्णय ..अब डीएलएड पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं होगी..
 
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने को लेकर यह निर्णय लिया है की राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित डायट और प्राथमिक शिक्षण शिक्षा महाविद्यालयों में अब डीएलएड पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया।


जेसीईआरटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-25 से इन संस्थानों में डीएलएड कोर्स में नामांकन नहीं लिया जाएगा। यदि किसी संस्थान द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। वैसे प्रशिक्षु जो शैक्षणिक सत्र 2023-25 के पहले के शैक्षणिक सत्रों के प्रशिक्षु हैं, उनका शैक्षणिक सत्र खत्म होने तक पाठ्यक्रम का संचालन होता रहेगा।


अब इन संस्थानों का उपयोग आवासीय एवं गैर आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण, शोध कार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।

आपको बता दूँ..  राज्य में 24 डायट और चार प्राथमिक शिक्षण शिक्षा महाविद्यालय संचालित हैं। जिसमे वर्तमान में 15 डायट और तीन प्राथमिक शिक्षण शिक्षा महाविद्यालयों में डीएलएड पाठ्यक्रम की पढ़ाई हो रही थी।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कहा गया है कि शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम को समग्र बहुविषयी संस्थानों में ही संचालित किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालय व बहुविषयक संस्थान अपने यहां उत्कृष्ट शिक्षा विभाग का गठन करेंगे जो अन्य विषयों के साथ बीएड कोर्स संचालित करेंगे।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')