Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 21/03/2023 :
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
 
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के तहत अधिक से अधिक युवाओं को भर्ती के लिए जिला प्रशासन प्रोत्साहित कर रहा है। जो भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किया जा सकेगा।

 

इस भर्ती के लिए आनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मई से शुरू होगा। इसके लिए कुछ बातों का खास तौर पर ध्‍यान रखना होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। यानि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 तक जन्म लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लंबाई कम से कम 152.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।


इससे पहले अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद 20 मई, 2023 से आनलाइन परीक्षा शुरू होगी। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर है।


भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के लिए math, फिजिक्स और इंग्लिश के साथ 12वीं पास करने वाले ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। सभी विषयों को मिलाकर भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। विज्ञान के बिना पढ़ाई करने वाले छात्रों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक और ओवरआल भी 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।


साथ ही ऐसे युवा जिन्होंने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त पालीटेक्निक संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलाजी या इंफार्मेशन टेक्नोलाजी में तीन वर्ष का डिप्लोमा इंजीनियरिंग का कोर्स किया है वो भी अग्निवीर वायु के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')