Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 21/03/2023 :
बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा..
 
नगर विकास मंत्री आलमगीर आलम के विधानसभा क्षेत्र पाकुड़ में आने वाले बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा हुआ है। बरहड़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 के लबदा में असमल्ला पोखर के renovation यानी नवीकरण के लिए करीब 25 लाख रुपए का एस्टीमेट बना दिया गया। यह तालाब 230 गुना 190 फीट तथा 175 गुना 173 फीट क्षेत्रफल का है। गहराई पांच फीट करनी थी।

 

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 200 गुना 200 फीट लंबाई व चौड़ाई में 12 फीट गहराई के तालाब के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया जाता है, लेकिन यहां उतने ही क्षेत्रफल को मात्र पांच फीट गहरा करने के लिए 25 लाख रुपए का एस्टीमेट बना दिया गया। वह भी तब जब तालाब वहां पहले से मौजूद है। एस्टीमेट में तालाब से निकलने वाली मिट्टी को दूर फेंकने का प्रावधान किया गया था। इसके अलावा, तालाब में मौजूद पानी को भी सुखाने के लिए राशि का प्रावधान किया गया था।

25 लाख रुपए के एस्टीमेट में भी पांच फीट की जगह तीन फीट ही खुदाई की गई थी। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों से की। शिकायत के बाद सेंसर ने फिर jcb मशीन लगाकर तालाब को पांच फीट गहरा करा दिया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी देवराज गुप्ता से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी। देवराज गुप्ता ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। इसमें सहायक अभियंता अरविंद मुर्मू, कनीय अभियंता प्रेम कुमार व नगर पंचायत के पदाधिकारी विजय कुमार शामिल थे। जांच रिपोर्ट उपायुक्त को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')