Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 15/03/2023 :
धनबाद में जल संकट की समस्या के लिए तैयार नगर निगम ने टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी किया है
 
गर्मी बढ़ने के साथ ही धनबाद में जल संकट की समस्या शुरू हो गई है। धनबाद में 19 जल मीनार से शहरी क्षेत्र की साढ़े चार लाख की आबादी की प्यास बुझाई जाती है। इस गर्मी लोगों को किसी तरह की समस्या न हो और समय पर पानी मिले, इसके लिए नगर निगम ने टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी किया है।


पानी की किसी भी तरह की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18008904160 पर फोन कर सकेंगे। इसी तरह वाट्सएप नंबर 6200101006 पर भी समस्या से संबंधित जानकारी मैसेज करने पर शहरवासियों की शिकायत दर्ज कर निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होगी।

 नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने गर्मी की तैयारी को लेकर बताया कि की मैथन इंटरवेल से शहरी जलापूर्ति करने के लिए 50 से 55 मिलियन लीटर पर डे यानि‍ MLD पानी आता है। इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 60 MLD पानी देने का निर्देश पेयजल विभाग को दिया गया है। इस पांच MLD अतिरिक्त पानी का भुगतान नगर निगम अपने आंतरिक सोर्स से करेगा।

 

आपको बता दूँ.. नगर निगम के पास पांच हजार से नौ हजार लीटर के 25 टैंकर है। इसके साथ ही जलापूर्ति योजना पर काम कर रही एजेंसियों LDT, JUIDCO, श्रीराम EPC एवं JMC को भी तीन-तीन पानी का टैंकर देने का निर्देश दिया गया है ताकि कहीं भी पानी की समस्या न हो। नगर निगम के सिंदरी अंचल में तीन..  पुटकी और धनबाद में एक-एक पानी फिलिंग प्वाइंट है। निगम का अपना दस बोरिंग है। जलापूर्ति समस्या होने पर यहां से जलापूर्ति की जाएगी।

 

इसके साथ ही नगर निगम ने एक हजार चापानल मरम्मत के लिए टेंडर निकाला है। कतरास एवं छाताटांड़ अंचल के वार्ड नंबर 1 से 19 में 275, धनबाद अंचल के वार्ड नंबर 20 से 26 तक 200, धनबाद अंचल के ही वार्ड नंबर 27 से 33 तक 200 और झरिया से सिंदरी अंचल में वार्ड नंबर 34 से 55 में 325 चापानल की मरम्मत होगी। इस पर 65 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 22 मार्च तक इसके लिए आनलाइन टेंडर डाला जा सकेगा।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')