इस बड़ी
उपलब्धि पर देश दुनिया के बड़े दिग्गजों के साथ झारखंड के कलाकारों ने भी गर्व करते
हुए प्रतिक्रिया दी है। झारखंड के अभिनेता अभिनेत्रियों ने प्रसंशा करते हुए इसे
गौरव भरा क्षण, मील का पत्थर कहा है। ऐसी ही अच्छी फिल्में आती रही तो भविष्य में भारतीय
सिनेमा और भारत का प्रतिनिधित्व ऑस्कर अवार्ड में बढ़ेगा।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर'
फिल्म के लेखक और अभिनेता धनबाद के
जिशान कादरी कहते हैं कि 'आरआरआर' ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय सिनेमा को नया नजरिया
देगा। ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्मों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और अवार्ड भी
मिलेगा। हाल के कुछ वर्षों में भारतीय फिल्मों ने काफी बेहतर तो लीक से हटकर काम
किया है।
वहीँ फेमिना मिस इंडिया 2018 की ब्यूटी पेजेंट
विजेता और मॉडल दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री स्टेफी पटेल 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट
व्हिस्परर्स' को ऑस्कर मिलने पर बधाई दी है। स्टेफी ने कहा कि यह भारतीय फिल्मों
की नई दिशा तय करेगा। हाल के कुछ वर्षों में कई ऐसी भारतीय फिल्में बनीं, जिन्होंने दर्शकों
के दिल दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। कइयों ने तो हमारी संस्कृति से जोड़ा। यही हमें
आगे और भी पुरस्कार दिलाएगी। हमें ऐसी फिल्मों पर गर्व है।
लेखक, निर्माता और निर्देशक धीरज मिश्रा ने
इस उपलब्धि पर पूरे देशवासियों को और ओस्कर विजेता फिल्म के सभी सदस्यों को बधाई
दी है। उन्होंने कहा अब भारतीय फिल्मों पर पहले से अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
वास्तविकता पर आधारित फिल्में जरूर अवार्ड देती हैं, जिनमें कुछ न कुछ मैसेज होता है। यह
अवार्ड हमें आगे बेहतर फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल
ने दो अवार्ड मिलने पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि अब ऑस्कर अवॉर्ड में अधिक
दावेदारी भारतीय फिल्मों की रहेगी। हमारे कलाकार और निर्माता-निर्देशक भी पहले से
बेहतर वास्तविकता पर आधारित मनोरंजन करने में सफल होंगे। युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मॉडल व गायिका धनबाद की स्नेहा सिंह
भी अवार्ड मिलने पर काफी खुश हैं। स्नेहा कहते हैं कि भारतीय संगीत अब दुनिया भर
में डंका बजा रहा है। आने वाले दिनों में कई और अवॉर्ड्स हम अपने नाम करेंगे।