Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
महिला जगत

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 13/03/2023 :17:28
झारखंड सरकार की ओर से महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023 का आयोजन किया जा रहा है
 
झारखण्ड में राज्य शहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार की ओर से महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठनों और व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है।

ऐसे लोग अपने अनूठे पहल के माध्यम से शहरी स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुई और 30 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसे विंस नाम दिया गया है।

इस पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म उद्यम, स्टार्टअप और गैर सरकारी संगठन भाग ले सकते हैं। स्वच्छता उत्सव के इस अभियान के अंतर्गत महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार के साथ ही स्वच्छता यात्रा, गार्बेज फ्री सिटी और स्वच्छता मशाल मार्च एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया जाएगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 10 विषय भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत अभियान में शामिल हो सकेंगे। निकाय स्तर पर चयनित पांच प्रविष्टियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। यहां से चयनित तीन प्रविष्टियां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। शहर, राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह पांच जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रस्तावित है।

 

अब में आपको विंस के लिए यानी इस अभियान से जुड़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया बताता हूँ..

§  राज्य और निकाय अपनी वेबसाइट, पोर्टल और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विंस पुरस्कार 2023 के लिए विवरण प्रसारित करेंगे। नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी।

§  शहरी निकाय प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे और स्वच्छता पोर्टल के माध्यम से पांच आवेदक नामित करेंगे। निकाय अपने नामित व्यक्तियों या संस्थाओं को विजेता के तौर पर सम्मानित कर सकते हैं।

§  निकायवार नामांकन का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में 3 प्रविष्टियां राज्य की ओर से शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के लिए नामित किया जाएगा।

§  राज्य नामांकन का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। इसमें नवीनता, प्रभाव, विशिष्टता, स्थिरता पर किया जाएगा।

 

इस अभियान के अन्तरगत 10 विषयगत क्षेत्र है...

§   सामुदायिक-सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंधन।-----

§   सेप्टिक टैंक सफाई सेवाएं।

§   ट्रीटमेंट सुविधाएं-यूज़्ड वाटर एवं सेप्टेज।

§   नगरपालिका अपशिष्ट संग्रह एवं परिवहन।

§   एमआरएफ ऑपरेशन।

§   वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट।

§   ट्रीटमेंट सुविधाएं - ठोस अपशिष्ट प्रबंधन।

§   प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण।

§   प्रौद्योगिकी और नवाचार एवं अन्य।




झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')