Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 27/02/2023 :
रेलवे का तोहफा: शालीमार-जयनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन, बराकर, चित्तरंजन और मधुपुर में भी रुकेगी, बुकिंग शुरू
 
होली के मद्देनजर उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। यह ट्रेन शालीमार से जयनगर के बीच छह मार्च को चलेगी और वापसी में जयनगर से शालीमार के लिए सात मार्च को चलेगी। होली स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल शालीमार से जयनगर जाने वाली ट्रेन में टिकट मिल रहे हैं।


उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी है। शालीमार से जयनगर के बीच छह मार्च को ट्रेन चलेगी। वापसी में जयनगर से शालीमार के लिए सात मार्च को चलेगी। होली स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल शालीमार से जयनगर जाने वाली ट्रेन में टिकट मिल रहे हैं। इस ट्रेन से धनबाद और बोकारो के साथ-साथ चित्तरंजन, मधुपुर और बंगाल के बराकर के यात्री भी सफर कर सकेंगे।

स्पेशल ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को होगी सुविधा

हफ्ते में तीन दिन चलने वाली राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस धनबाद के बाद सीधे जसीडीह में रुकती है। स्पेशल ट्रेन के चित्तरंजन और मधुपुर में रुकने से इस क्षेत्र के यात्रियों को भी यात्रा के लिए विकल्प मिल सकेगा। बराकर झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाला स्टेशन है। स्पेशल ट्रेन के ठहराव से बराकर में रहने बिहार के लोगों के साथ-साथ झारखंड के कुमारधुबी और आसपास की बड़ी आबादी को भी उत्तर बिहार की ट्रेन मिल जाएगी।  

 

जानें टाइम टेबल

§  08127 शालीमार- जयनगर होली स्पेशल छह मार्च को शालीमार से दोपहर 2:50 पर खुलेगी। सांतरागाछी, खड़गपुर, टाटा, चांडिल, मूरी होकर रात 10:35 पर बोकारो, 11:28 पर चंद्रपुरा, रात 12:40 पर धनबाद, 1:32 पर बराकर, 2:03 पर चित्तरंजन, 2:54 पर मधुपुर और अलसुबह 3:25 पर जसीडीह के बाद झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी होकर दिन 11:25 पर जयनगर पहुंचेगी।

§  08128 जयनगर- शालीमार एक्सप्रेस सात मार्च की शाम जयनगर में 7:30 पर रवाना होगी। अलसुबह 3:02 पर जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन व बराकर होकर सुबह 5:55 पर धनबाद पहुंचेगी। 7:05 पर चंद्रपुरा, 7:35 पर बोकारो होकर शाम 4:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।    

 

धनबाद से जयनगर

§   स्लीपर- 547 सीटें खाली - किराया 385 रुपये

§   थर्ड एसी- 100 सीटें खाली - किराया 1050 रुपये

§   सेकेंड एसी- 22 सीटें खाली - किराया 1440 रुपये

 

इसके साथ ही गोमो और बाेकारो होकर चलने वाली रांची-बलरामपुर और सांतरागाछी-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेनों में भी टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इन दोनों ट्रेनों से यात्री बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा कर सकेंगे।

§   08028 रांची- बलरामपुर होली स्पेशल रांची से पांच मार्च को रात 11:55 पर खुलेगी और अगले दिन रात 10:00 बजे बलरामपुर पहुंचेगी।

§   08027 बलरामपुर- रांची होली स्पेशल बलरामपुर से सात मार्च की सुबह 8:45 पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे रांची पहुंचेगी।

§   08183 सांतरागाछी- बलरामपुर होली स्पेशल छह मार्च को सांतरागाछी से रात 8:30 पर खुलेगी और अगले दिन रात 10 बजे बलरामपुर पहुंचेगी।

§   08184 बलरामपुर- सांतरागाछी होली स्पेशल बलरामपुर से आठ मार्च को सुबह 8:45 पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:05 पर सांतरागाछी पहुंचेगी।   

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')