Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 15/02/2023 :
झारखंड में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल, 2 पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी, धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद
 
महाशिवरात्रि को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। मस्जिद से पत्थर फेंके गए हैं, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। पांकी में धारा 144 लगा दी गई। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।


बाजार की सड़कों पर बिखरे हैं पत्थर

पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थर से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया है। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

 

डीसी और एसपी कर रहे हैं इलाके में कैंप
एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की है। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी के लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। इस वक्त मामला शांत कराया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दिया गया है। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')