Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
खेल

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 12/01/2023 :
विदेश में बजेगा भारत का डंका:दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी भारतीय हॉकी टीम, नीदरलैंड व दक्षिण अफ्रीका से होगी होगी भिड़त
 
भारतीय महिला हॉकी टीम 14 से 30 जनवरी 2023 तक टीम केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग और टेस्ट मैच खेलने जा रही। झारखंड की चार महिला खिलाड़ी भी इस दौरे की तैयारी कर रही हैं। टीम 13 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। अभी से झारखंड की महिला खिलाड़ी इसे लेकर उत्साहित हैं। अभी भारतीय महिला हॉकी टीम बेंगलुरु कैंप में है।


विदेश में कई बड़ी टीम से होगा भारत का मुकाबला

झारखंड से भारतीय महिला हॉकी टीम में चार खिलाड़ी शामिल हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और मेहनत से इन्होंने देश का नाम हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। इस नयी सीरीज के लिए हॉक खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। 16 से 28 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच खेलेगी। इस सीरीज में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से भी होगा।

सिमडेगा जिले से हैं दो भारतीय खिलाड़ी

निक्की प्रधान खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली है। सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकीछापर की। इसी जिले से आती है ब्यूटी डुंगडुंग जो केरसई प्रखंड अन्तर्गत करगागुड़ी की रहने वाली है। वहीं अनुभवी फारवर्ड और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल पिछले साल जून में बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 मैच के बाद पहली बार टीम में वापसी करेंगी।

भारतीय टीम से उम्मीदें

इस सीरीज में भारतीय महिला हॉकी टीम से ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी है। साल 2015 में निक्की प्रधान से शुरुआत हुई थी और अब भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी है। हमें इस सीरीज से ढेर सारी उम्मीदें हैं कि एक बार फिर सभी खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय महिला हॉकी टीम

  • गोलकीपर : सविता पुनिया (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम
  • डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर
  • मिडफ़ील्डर : वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, पी. सुशीला चानू, निशा, सलीमा टेटे, मोनिका, नेहा, सोनिका, बलजीत कौर
  • फॉरवर्ड : लालरेमसियामी, नवनीत कौर (उपकप्तान), वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रानी रामपाल, रीना खोखर, शर्मिला देवी



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')