Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
मनोरंजन

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 04/01/2023 :
गदर 2 से सनी देओल की झलक को साझा किया है जो अपने हाथों में एक पहिया उठा हुए दुश्मनों पर वार कर रहे हैं…
 
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फर्स्ट लुक सामने आया हैं जिसवो गुस्से से आग बबूला होते हुए दुश्मनों पर एक पहिया उठा कर वार करते हुए दिख रहे हैं। उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही है।

सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। दोनों जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म के एलान के बाद से ही अभिनेता के चाहने वाले इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  अब इस फिल्म से सनी देओल की एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धमाकेदार अवतार में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता अभिमन्यु की तरह अपने हाथों में एक पहिया उठाए हुए दिख रहे हैं।

 

हाल ही में जी स्टूडियोज ने साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की झलक साझा की है, उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यामी गौतम, अभिनेता बच्चन, दुलकर सलमान, सोनू सूद जैसे कलाकारों की फिल्में शामिल है। जबकि जी 5 पर रिलीज होगी। इसी क्लिप में गदर 2 से सनी देओल की झलक को साझा किया है। जो अपने हाथों में एक पहिया उठा हुए दुश्मनों पर वार कर रहे हैं। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल को हैंडपंप उखाड़ते हुए दिखाया था, जोकि आज भी लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना रहा है और उनके फैंस इस सीन की काफी प्रशंसा करते हैं।

 

ऐसी होगी गदर 2 की कहानी

'गदर 2' में भारत पाकिस्तान के एंगल को आगे बढ़ाया जाएगा और इस सीक्वल में तारा सिंह और उसके परिवार की सुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। वहीं, फिल्म में उनके बेटे का रोल निभाने वाले बाल कलाकार उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 15 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

सनी देओल की आने वाली फिल्में

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गदर 2' के अलावा वो 'अपने 2' भी नजर आने वाले हैं। जिसकी घोषणा 2020 के अंत में खुद बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने की थी। इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण की मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')