Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 29/12/2022 :
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. योगी आदित्यनाथ ने भी बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है.

मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा और गुरु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने एक पुराने भाषण की वीडियो भी साझा की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा.''

मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है..

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए उनका जीवन अनमोल पाथेय है. योगी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “अधर्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन!उन्होंने आगे लिखा, “धर्म और मानवता की रक्षा को समर्पित गुरु गोबिंद सिंह जी का त्यागमय जीवन मानव सभ्यता के लिए अनमोल पाथेय है.

प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है...

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गुरु गोबिंद सिंह ने दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने और उनका कल्याण करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. खालसा पंथ की स्थापना कर गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को जीवन जीने के लिए पांच ककार-केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंघा धारण करने का मंत्र दिया था.

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')