Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
02/12/2021 :
राज्य में मौसम का हाल: 3-6 दिसंबर तक राज्य में छाए रहेंगे बादल, 4 व 5 दिसंबर को 12 जिलों में हो सकती है हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
 
क निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान सागर में बना हुआ है। ये पश्चिम से उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है। इसके साइक्लोन बनने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को इसके आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकराने की संभावना है।इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

झारखंड में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। शुक्रवार से राज्य का मौसम करवट लेगा और 6 दिसंबर तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के सेंटर हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 दिसंबर को राज्य के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। 6 दिसंबर को राज्य के कोल्हान और संथाल के इलाके में बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर से मौसम साफ पूरी तरह साफ हो जाएगा।

एक निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान सागर में बना हुआ है। ये पश्चिम से उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है। इसके साइक्लोन बनने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को इसके आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकराने की संभावना है।इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

रांची में सुबह से ही धुप खिली हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्‌डा में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ का 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।




झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')