Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
29/11/2021 :
बोकारो में अवैध कोयला खनन करने के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूर 96 घंटे बाद मौत को मात देकर बाहर निकले
 
बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में लंबे समय से अवैध खनन चलता रहता है। यह काम कोयला तस्कर स्थानीय मजदूरों के माध्यम से करवाते हैं। सूचना मिली कि गत 26 नवंबर को को खनन का काम चल रहा था। अचानक से खदान धंसने के कारण खनन कार्य मे लगे लोग फंस गए।

धनबाद और बोकारो की सीमा पर स्थित वर्षों से बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे चार ग्रामीण सोमवार की सुबह खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए। यह सभी 96 घंटे तक कोल ब्लॉक में फंसे रहे। 

गत 26 नवंबर को खदान धंसने के कारण यह सभी खदान के अंदर ही रह गए थे। जानकारी मिलने के बाद बोकारो के DC कुलदीप चौधरी व SP चंदन झा ने गत 27 नवंबर को मामले के जांच के आदेश दिए। यही स्पष्ट नहीं हो रहा था कि कोई खदान में फंसा है अथवा नहीं।

28 नवंबर को NDRF की टीम मौके पर पहुंची। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू हुआ। कुछ देर बाद स्थानीय जटिलताओं को देखते हुए इसे रोक देना पड़ा। टीम ने कहा कि समस्या जटिल है सोच समझ कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। आज ऊपरी सतह में खुदाई करने की योजना बनी थी। इस बीच सभी चारों मजदूर खुद ही खदान से बाहर निकल आए।

 मौत को मात देकर बाहर निकले इन मजदूरों की पहचान लक्ष्मण रजवार, रावण रजवार, भरत सिंह तथा अनादि सिंह के रूप में की गई है। यह सभी तिलाटांड के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बताया कि खदान से बाहर निकलने का रास्ता इन्होंने खुद ही बनाया। मजदूरों के बाहर निकलने की सूचना पर स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी भी गांव पहुंचे।

मजदूरों के बाहर निकलने से गांव में जश्न का माहौल है। गांव वालों ने घोषणा की है कि यह सब कुछ अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय है। लिहाजा गांव के काली मंदिर में पूजा पाठ किया जाएगा। मजदूरों के खदान से बाहर निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की। सभी मजदूरों व गांव के लोगों ने अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। कहा ईश्वर की कृपा से बचे हैं, पहले पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद इलाज के लिए जाएंगे।

ग्रामीणों के सुरक्षित बाहर निकलने की खुशी में सुबह लोगों ने पटाखे भी छोड़े। स्थानीय थाने समेत जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले बीसीसीएल के रेस्क्यू टीम ने खदान में फंसे लोगों को बाहर करने का प्रयास किया। करीब 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए।

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में लंबे समय से अवैध खनन चलता रहता है। यह काम कोयला तस्कर स्थानीय मजदूरों के माध्यम से करवाते हैं। सूचना मिली कि गत 26 नवंबर को को खनन का काम चल रहा था। अचानक से खदान धंसने के कारण खनन कार्य मे लगे लोग फंस गए। कुछ लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पा रही थी।। स्थानीय लोग इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

घटना के बाद क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल था। पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्वतपुर कोल ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सुरंग के चाल पर दरारें दिखी। किसी मजदूर या ग्रामीण के इसमें दबने या गांव के किसी व्यक्ति के गायब होने की सूचना नहीं मिली। इस कोल ब्लाक को कोल इंडिया को दिया गया था। यहां की निगरानी का काम बीसीसीएल कर रहा था। कोल ब्लाक की सुरक्षा के लिए 140 होम गार्ड तैनात किए गए थे। इन सबके बावजूद यह हादसा हो गया।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')