Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
27/11/2021 :
बोकारो के चंदनकियारी में अवैध खनन से हादसा, कोल ब्लाक धंसा, स्थानीय लोगों के फंसे होने की आशंका
 
बोकारो के DC कुलदीप चौधरी व SP चंदन झा ने कहा कि खदान धंसने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की गई है। बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी की पुलिस ने किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है

धनबाद और बोकारो की सीमा पर स्थित वर्षों से बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लाक में अवैध खनन के दौरान हादसा हुआ है। घटना के करीब 20 घंटे गुजर गए हैं। खदान धंसने के कारण खनन कार्य में लगे कुछ स्थानीय लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

बोकारो के DC कुलदीप चौधरी व SP चंदन झा ने कहा कि खदान धंसने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की गई है। बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी की पुलिस ने किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। 

सिर्फ हादसे की बात स्वीकार कर रही है। हादसे के बाद इलाके में काफी दहशत है। डर के मारे कोई इस मामले में कुछ कहने के लिए सामने नहीं आ रहा है। 

घटना के बाद क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्वतपुर कोल ब्लाक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सुरंग के चाल पर दरारें दिखी। किसी मजदूर या ग्रामीण के इसमें दबने या गांव के किसी व्यक्ति के गायब होने की सूचना नहीं मिली। फिलहाल इस कोल ब्लाक को कोल इंडिया को दिया गया। यहां की निगरानी का काम बीसीसीएल कर रहा है। कोल ब्लाक की सुरक्षा के लिए 140 होम गार्ड तैनात हैं।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')