Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
26/11/2021 :
200 से ज्यादा पुलिस के जवानों के रहते नक्सलों ने बम से उड़ाया नए निर्माणाधीन भवन
 
नक्सलियों ने गुमला जिला के कुरुमगड़ थाना नए निर्माणाधीन भवन को बम से उड़ा दिया। उन्होंने वहां पोस्टर लगा कर पुलिस को चुनौती भी दी है कि यह प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी का जवाबी हमला है। घटना स्थल से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्कूल भवन में 200 से ज्यादा पुलिस के जवान मौजूद थे। किन्हीं को घटना की भनक तक नहीं लग सकी।

1 करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस और किशन दा ऊर्फ बूढ़ा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने गुमला में जवाबी हमला किया है। 

नक्सलियों ने गुमला जिला के कुरुमगड़ थाना नए निर्माणाधीन भवन को बम से उड़ा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वहां पोस्टर लगा कर पुलिस को चुनौती भी दी है कि यह प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी का जवाबी हमला है।

जबकि घटना स्थल से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्कूल भवन में 200 से ज्यादा पुलिस के जवान मौजूद थे। किन्हीं को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। नक्सली घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के गांवो में भय का माहौल है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।

मजदूरों की आंखोदेखी- 50 से ज्यादा हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे
थाने के निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर ने बताया कि रात के 12 बज रहे थे। अचानक 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली यहां पहुंचे। एक को बाहर निकलवाया और सभी को तुरंत थाना भवन खाली करने का आदेश दिया। जैसे ही मजदूर वहां से निकले उन्होंने केन बम लगाकर थाना भवन को उड़ा दिया।

हेडक्वार्टर को दी गई घटना की जानकारी
वहीं कुमरुमगढ़ थाना प्रभारी ने सुबह घटना की पूरी जानकारी जिले के अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस के आला अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने की सूचना है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')