Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
कारोबार
26/11/2021 :12:10
Market Updates LIVE: कोरोना के नए वैरिएंट से बाजार पर असर: सेंसेक्स 1488 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी 448 से ज्यादा अंकों की गिरावट
 
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में है। बढ़त वाले शेयरों में केवल डॉ. रेड्डीज है। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारूती के स्टॉक में देखने को मिल रही है.

BSE सेंसेक्स अभी 1160 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह BSE 540.3 अंकों की गिरावट के साथ 58,254.79 पर खुला। वहीं, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान इसमें 1,488.01 अंकों की गिरावट आ गई।

 दूसरी तरफ, निफ्टी में भी अब तक 448.05 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड-19 के नए वैरिएंट से इकोनॉमी की रिकवरी प्रभावित हो सकती है। इस डर से निवेशकों में घबराहट है और इतनी गिरावट देखने को मिल रही है।

11 में से 10 सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में
फार्मा के अलावा बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, मीडिया और बैंकिंग स्टॉक्स में देखी जा रही है।

 सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में है। बढ़त वाले शेयरों में केवल डॉ. रेड्डीज है। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारूती के स्टॉक में देखने को मिल रही है।

गिरावट के तीन कारण:-

  • नया कोविड वैरिएंट:

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है। वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए।

  • FII सेलिंग:

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर (FPI) ने घरेलू स्टॉक्स में 2,300.65 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। ये बिकवाली डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) की खरीदारी से ज्यादा है। बिकवाली ने निवेशकों के उत्साह को भी कम कर दिया है।

  • एशियन मार्केट्स से कमजोर संकेत
सभी एशियन मार्केट में भी गिरावट का रुख है, जिसका असर घरलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। SGX निफ्टी, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, हैंगसेंग, ताइवान वेटेड, कोस्पी, शंघाई कंपोजिट सभी में 1-2% की गिरावट है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')