Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय
20/11/2021 :18:43
IND Vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
 
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों रविवार को आखिरी मैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शुरू के दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी  में टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

 भारत और न्यूजीलैंड दोनों रविवार को आखिरी मैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत जहां जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम दौरे की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। 

  1. भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला रविवार यानी 21 नवंबर को खेला जाएगा।
  2. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा।
  3. मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद 7:00 बजे डाली जाएगी।
  4.  भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
  5. मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। 

 संभावित एकादश:
भारत: 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

न्यूजीलैंड: 
टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट




झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')