Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
24/10/2021 :
जमशेदपुर में साकची और बिस्टुपुर में छिनतई करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
जमशेदपुर में साकची और बिस्टुपुर में छिनतई करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में न्यू बाराद्वारी निवासी निरंजन दुवान और राजकमल गोराई शामिल है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 पर्स, 2 बाइक, 2 लेडीज गारमेंट, 2 मोबाइल और नगद 5700 रुपए बरामद किया है। दोनों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। SSP डॉ एम तमिल वाणन ने बताया- दोनों बदमाशों ने ही 21 अक्टूबर को साकची में रिक्शा पर अपने पिता के साथ किताब खरीदने जा रही युवती उन्नति कुमारी से पर्स छिनतई की थी। जबकि 22 अक्टूबर को बिस्टुपुर सर्किट हाउस गोल चक्कर के पास सोनारी में रहने वाली महिला श्वेता कुमारी से पर्स छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

बिस्टुपुर में घटना को अंजाम देने के 6 घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने सकाची में भी छिनतई करने की बात कबूली। दोनों के खिलाफ थाना में पूर्व से कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया दोनों ने घटना में अपनी-अपनी बाइक का इस्तेमाल किया था। लूट की मोबाइल को दोनों पश्चिम बंगाल में बेचने की फिराक में थे। इसके पूर्व ही दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने ये भी बताया कि उन्होंने शौक से क्राइम की दुनिया में कदम रखा है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')