Breaking News
कर्मचारियों ने की नारेबाजी
बताते चलें कि सफाई का काम कर रही एस्सेल इंफ्रा कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया था। इससे नाराज तकरीबन 250 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया। कांटा टोली और मोरहाबादी एमटीएस के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह तक साफ-सफाई का काम नहीं किया। एक भी घर से कूड़ा का उठाव नहीं किया गया। कर्मचारियों ने एमटीएस के सामने जमा होकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, वेतन मिलने के बाद वो काम पर लौट आए।