Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
13/06/2018 :
वेतन मिलने पर काम पर लौटे 250 हड़ताली सफाईकर्मी, 14 वार्डों में काम हुआ प्रभावित
 
रांची।हड़ताली 250 सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन मिलने के बाद काम पर लौटने का फैसला किया। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से वार्ड नंबर 10,11,12,13,14, 19, 49 समेत 14 वार्ड में सफाई का काम ठप पड़ गया था। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद यहां साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया।

कर्मचारियों ने की नारेबाजी

बताते चलें कि सफाई का काम कर रही एस्सेल इंफ्रा कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया था। इससे नाराज तकरीबन 250 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया। कांटा टोली और मोरहाबादी एमटीएस के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह तक साफ-सफाई का काम नहीं किया। एक भी घर से कूड़ा का उठाव नहीं किया गया। कर्मचारियों ने एमटीएस के सामने जमा होकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, वेतन मिलने के बाद वो काम पर लौट आए।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')