किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रभारी सुंदर चौधरी ने महा संपर्कअभियान के तहत आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के शर्मा से सम्पर्क किया
किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रभारी सुंदर चौधरी ने महा संपर्कअभियान के तहत आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के शर्मा से सम्पर्क किया
भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन चुकी है। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद, अब भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर महासम्पर्क अभियान की शुरूआत की है। महासंपर्क अभियान के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी पैठ जमाएंगे। इस अभियान के तहत किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रभारी सुंदर चौधरी ने समाज के विभिन्न प्रबुद्ध विभूतियों से संपर्क करके भाजपा एवम मोदी सरकार की उपलब्धियो से उनको अवगत करवाया , इसी कड़ी में सुंदर चौधरी ने आल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के शर्मा से उनके निवास स्थान पर जा कर मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उनकी विशेष उपलब्धियो वाली सम्पूर्ण बुकलेट भेंट की, साथ ही उन्होंने वी के शर्मा से अनुरोध किया कि मीडिया के माध्यम से सभी पत्रकारों को निजी रूप से मोदी सरकार की नीतियों एवम भाजपा की विशेष योजनाओं से अवगत करवा कर देश मे सुशासन में सहयोग करे, इस मौके पर सुंदर चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने नई उंचाईयां छुई है। अब सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं और आम जनता से संपर्क साधेंगे। सदस्यता अभियान की तरह कार्यकर्ता इसे भी गंभीरता से ले रहे है । महासंपर्क अभियान में मुझ जैसे सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के किए गए कार्यों, शुरू की गई अभिनव योजनाओं और भाजपा से संबंधों की मजबूती पर फोकस कर रहे है।