Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
विशेष
01/06/2018 :12:51
आस्पताल प्रशाशन से कैसे हो सकती है इतनी बड़ी भूल? डिलेवरी के दौरान डॉक्टर से कटा बच्चे का गला,!
 

आस्पताल प्रशाशन से कैसे हो सकती है इतनी बड़ी भूल? डिलेवरी के दौरान डॉक्टर से कटा बच्चे का गला,!

 

न्यूज़ ग्राउंड (सुल्तानपुर) आकाश मिश्रा : आज के इस आधुनिक युग में अस्पतालों में इतनी सुविधा होने के बाद भी आस्पताल प्रशासन से कैसे हो सकती है इतनी बड़ी भूल के एक नवजात सिसु को उसका अंजाम भुगतना पड़े  सुल्तानपुर यू.पी में ऑपरेशन के दौरान नवजात की गर्दन कटने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और डॉक्टर के बीच नोकझोंक भी हो गई। हालांकि, डॉक्टर का तर्क है कि बच्चा गर्भ में मर चुका था। अगर ऑपरेशन करके उसे बाहर नहीं निकाला जाता, तो मां की जान को खतरा हो सकता था।परिजनों पर मारपीट का केस दर्ज कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी सुनील सोनी ने बताया कि मंगलवार को लेबर पेन होने पर पत्नी कुसुम को जिला महिला चिकित्सालय में एडमिट कराया था। यहां नॉर्मल डिलेवरी के लिए नर्स कुसुम उसे लेबर रूम में ले गई। कुछ देर बाद केस बिगड़ने की बात कहकर कुसुम को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। ऑपरेशन डॉ. केके भट्ट ने किया। सुनील का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से किसी औजार से बच्चे की गर्दन कट गई। डॉक्टर ने अपनी गलती छुपाने के लिए बच्चे को मृत बताते हुए तुरंत अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन परिजन मामले को भांप गए। हालांकि डॉक्टर भट्ट ने कहा कि उन्होंने नॉर्मल डिलेवरी की कोशिश की थी। बच्चे का पैर बाहर निकल आया था, लेकिन सिर अंदर अटक गया था। लंबे समय तक अटके रहने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों से सलाह करके ही ऑपरेशन किया गया था। अगर ऐसा न करते, तो महिला की जान जा सकती थी। उधर, कलेक्टर विवेक कुमार ने सीएमओ इस मामले की जांच करने को कहा था। सीएमओ ने बुधवार शाम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसमें डॉक्टर को क्लीन चिट दी गई। इसके बाद डॉक्टर से मारपीट करने पर परिजनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')