2018 के सीबीएसई टोपर रिमझिम अग्रवाल का कहना है की कोचिंग
नहीं पापा के सपोर्ट से बनी CBSE टॉपर, 500 से में मिले 499 अंक,
न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी
एजुकेशन ने 10वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को
घोषित किया है। यूपी-उत्तराखण्ड की सीमा से सटे आरपी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट
रिमझिम अग्रवाल ने 499 अंक हासिल कर देशभर में पहला
स्थान हासिल किया है। बता दें कि 499 अंकों के साथ 4 छात्रों ने टॉप किया है। रिमझिम का सिर्फ एक मार्क कट हुआ, वह भी मैथ्स में। उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी नीरज
अग्रवाल की दिल्ली में ज्वैलरी शॉप है। उनकी बेटी रिमझिम मां अनामिका और बड़े भाई
नमन के साथ कोटद्वार में ही रहती है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम में 500 में से 499 मार्क्स स्कोर करने वाली रिमझिम
ने बताया, "मैंने जिस तरह की प्रिपरेशन की थी
और जैसे पेपर लिखे थे, मुझे यकीन था कि रिजल्ट अच्छा
रहेगा, लेकिन इतना बेहतरीन होगा यह
एक्सपेक्ट नहीं किया था। मैं घर पर मैग्जिमम टाइम स्टडीज में ही देती थी। जितनी भी
देर पढ़ती थी, फुल कंसंट्रेशन के साथ स्टडी करती
थी। इनका स्कूल यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर है। रिमझिम
डेली अपडाउन करती थीं। इन्होंने बताया कि "बेहतर मार्क्स के लिए कोचिंग जरूरी
नहीं है। मैं 10वीं के लिए कहीं कोचिंग नहीं गई।
जो भी डाउट्स होते थे वो टीचर ही सॉल्व करवा देते थे। बाकि पापा वीकेंड पर जब भी
घर आते थे, वो मेरी पढ़ाई मे मदद करते थे।
उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। रिमझिम की मां अनामिका बताती हैं, "मेरी बेटी एकेडेमिक्स के साथ ही एक्स्ट्रा कर्रिकुलर
एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहती है। वो स्कूल लेवल पर बास्केटबॉल खेलती है। इसके
अलावा उसे सिंगिंग का भी शौक है।" रिमझिम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। रिमझिम के स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने बताया, "बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे स्कूल की स्टूडेंट नेशनल
टॉपर बनी है। रिमझिम एक होनहार स्टूडेंट है और आगे भी वो करियर में अच्छा
करेंगी।"
यूपी के इन छात्रों ने किया सीबीएसई टॉप
रैंक |
नाम |
स्कूल |
मार्क्स |
थर्ड |
लक्ष्य चावला |
डीएवी पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
अर्पणा |
डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
अनुष्का पांडे |
बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
खुशी अग्रवाल |
श्रीमति ब्रह्म देवी एसबीवी मंदिर, हापुड़, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
आयुष गुप्ता |
इंद्रपुरम पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
स्निग्धा बासु |
विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
एल गोकुलनाथ |
सोमरविले स्कूल, नोएडा, यूपी |
497/500 |
थर्ड |
मिष्ठी सिंघल |
डीपीएस, गाजियाबाद, यूपी |
497/500 |