अगर किये ये काम, तो धन की देवी
महालक्ष्मी छोड़ देगी साथ !
हमारे शाश्त्रो में जीवन के कुछ ऐसे काम बताये गए है, जो हमारे
भाग्य पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालते हैं। अशुभ काम करने पर दुर्भाग्य बढ़ सकता है
और जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। गरुड़ पुराण के नीतिसार में ऐसे काम
बताए गए हैं, जिनकी वजह से महालक्ष्मी साथ छोड़ देती हैं। महालक्ष्मी की
कृपा के बिना व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए गरुड़ पुराण
की नीतियां...
पहला संकेत
जो व्यक्ति अपने पैर साफ नहीं रखता है, जिसके
दांत गंदे रहते हैं, वह देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं कर पाता है। हर
व्यक्ति को हमेशा अपने पैर और दांत साफ रखना चाहिए।
दूसरा संकेत
जिस व्यक्ति के बाल साफ नहीं रहते हैं, जो साफ
कपड़े नहीं पहनता है, उसे लक्ष्मी त्याग देती है।
तीसरा संकेत
जो व्यक्ति दिन में या शाम के समय अकारण की सोता है, उसे देवी
लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है। सुबह सूर्यास्त के बाद उठना भी गलत आदत है। इन
तीन समय में सोने से बचना चाहिए।
चौथा संकेत
कभी भी परोसे गए भोजन की बुराई नहीं करनी चाहिए। अन्न का अपमान
करने पर माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। साथ ही, देवी
लक्ष्मी भी ऐसे व्यक्ति का साथ छोड़ देती हैं जो भोजन की बुराई करता है।
पांचवा संकेत
जो व्यक्ति भूख से ज्यादा भोजन करता है, थाली में
छोड़ देता है, कठोर वचन बोलता है, बड़ों का
अपमान करता है, वह कभी भी देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं कर पाता है।