Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अध्यात्म
22/05/2018 :12:06
सिर्फ 5 चौपाइयां हनुमान चालीसा की पढने से, हर मुश्किल होगी खत्म
 
हनुमान चालीसा की हर चौपाई एक सिद्ध मंत्र की तरह मानी गई है। इनमें से कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका जाप नियमित रूप से किया जाए तो जीवन से हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

सिर्फ 5 चौपाइयां हनुमान चालीसा की पढने से, हर मुश्किल होगी खत्म

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा  :  हनुमान चालीसा की हर चौपाई एक सिद्ध मंत्र की तरह मानी गई है। इनमें से कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका जाप नियमित रूप से किया जाए तो जीवन से हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। अगर आपके हर दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के साथ हो तो दुर्घटना, टेंशन, विवाद और धनहानि नहीं होगी, लेकिन समय की कमी और पवित्रता की कमी के कारण बहुत से लोग हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पाते। ऐसे में हनुमान चालीसा की सिर्फ 5 चौपाइयां भी बोल लें तो हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी ही चौपाईयों के बारे में

 


1. 
विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करिबे को आतुर।।

सुबह-सुबह नहाकर और पवित्रता का ध्यान रखते हुए इस चौपाई का जाप करने से विद्या और सदबुद्धि मिलती है। जिससे चतुराई से हर काम पूरे हो जाते हैं।


2. 
भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे।।

इस चौपाई का जाप करने से हर तरह का डर दूर हो जाता है। ये चौपाई बुरी शक्तियों से भी रक्षा करती है। सुबह नहाकर और पवित्र होकर इस चौपाई का जाप करना चाहिए।


3. 
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

इस चौपाई का जाप करने से हर तरह की बीमारी, दुख और पीड़ा दूर हो जाती है।  सुबह नहाकर भगवान के सामने बैठकर या हनुमान मंदिर में इस चौपाई का जाप करना चाहिए। 


4. 
अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।

यह चौपाई व्यक्ति को समस्याओं से लड़ने की शक्ति देती है। यदि किसी को भी जीवन में शक्तियों को पाना हो तो रोज, ब्रह्म मुहूर्त में इस चौपाई का जाप करें, लाभ मिलेगा।


5. 
भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।।

सुबह-सुबह इस इस चौपाई का जाप करने से हर तरह की रुकावटें दूर हो जाती हैं। इससे कामकाज की उलझनों से भी मुक्ति मिल जाती है और कोई काम नहीं रुकता।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')