Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
शिक्षा

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 07/01/2023 :
14 मार्च से जैक लेगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा:दो शिफ्ट में होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा..
 
14 मार्च से जैक लेगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा




झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जायेगी। पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1:05 बजे तक ली जाएगी। यह मैट्रिक की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 9:45 बजे से 11:20 बजे तक ओएमआर शीट दिए जाएंगे। परीक्षार्थी 11:25 बजे से 1:05 बजे तक सवालों के जवाब देंगे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी, जो शाम 5:20 बजे तक चलेगी

जानिए मैट्रिक परीक्षा का क्या है शेड्यूल

14 मार्च : आईटी और दूसरे वोकेशनल विषय
15 मार्च : कॉमर्स और होम साइंस
16 मार्च : खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंचपरगनिया
17 मार्च : अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली और उरांव
18 मार्च : उर्दू, बांग्ला और उड़िया
20 मार्च : सोशल साइंस
21 मार्च : म्यूजिक
22 मार्च : हिंदी ए और हिंदी बी
24 मार्च : गणित
27 मार्च : विज्ञान
29 मार्च : अंग्रेजी
03 अप्रैल : संस्कृत

जानिए इंटरमीडिएट परीक्षा का क्या है शेड्यूल

14 मार्च : वोकेशनल विषय
15 मार्च : कंपलसरी कोर लैंग्वेज हिंदी ए और हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए
16 मार्च : आईएससी और आइकॉम के हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए
17 मार्च : आइए के इलेक्टिव लैंग्वेज और आइएससी और आइकॉम एडिशनल लैंग्वेज
18 मार्च : म्यूजिक और कंप्यूटर साइंस
20 मार्च : इकोनॉमिक्स और एंथ्रोपोलॉजी
21 मार्च : हिस्ट्री
22 मार्च : फिजिक्स और अकाउंटेंसी
23 मार्च : इकोनॉमिक्स
24 मार्च : जियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और साइकोलॉजी
25 मार्च : बायोलॉजी, बिजनेस मैथमेटिक्स और सोशयोलॉजी
27 मार्च : मैथमेटिक्स और स्टैटिसटिक्स
28 मार्च : ज्योग्राफी
29 मार्च : केमिस्ट्री, इंटरप्रेन्योरशिप और होम साइंस
03 अप्रैल : पॉलिटिकल साइंस
05 अप्रैल : फिलोशफी



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')