Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
झारखण्ड लाइफ 07/01/2023 :
आशीष मिश्रा गैंग के आधा दर्जन गुर्गे सब्जी मंडी में फायरिंग मामले में गिरफ्तार..
 
सब्जी मंडी में रंगदारी वसूलने और जान मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने आशीष मिश्रा गैंग के आधा दर्जन से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से दहशत फैलाने के जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी उसे भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही दो जिंदा कारतूस और फायरिंग में उपयोग में लाई गई दोनों मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

 

एक देसी आटोमेटिक लोडेड पिस्टल बरामद किया

सब्जी मंडी में फायरिंग करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने आशीष मिश्रा गैंग के आधा दर्जन से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से दहशत फैलाने के लिए जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी उसे भी बरामद कर लिया है। आरोपी आलोक को गिरफ्तार करने पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वह छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। छत से कूदने के कारण उसकी हथेली व पैर में चोट लगी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखा एक देसी आटोमेटिक लोडेड पिस्टल बरामद किया है।

 

अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है

गिरफ्तार आरोपी अंकुश वात्सायन के खिलाफ केवल नगर थाने में पांच मामले है। उसके ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती सहित कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जबकि सुमित ठाकुर के खिलाफ नगर थाना में दो और हीरक झा के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

 

गैंग के सदस्य हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपित आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्य है, जो देवघर बाजार व विभिन्न इलाकों में हथियार के बल पर हत्या, लूट, डकैती एवं रंगदारी से रुपये वसूली करते है। समय-समय पर ये आमजनों के बीच अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम करते हैं।

 

गुरुवार रात हुई थी गोली-बारी

गुरुवार देर रात रंगदारी को लेकर दहशत फैलाने के लिए बुलेट और पल्सर बाइक पर सवार आरोपियों ने श्यामगंज रोड में चार राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी की इस घटना में दुकान पर चाय पी रहे मुकेश यादव बाल-बाल बच गए थे।

 

एसपी देवघर सुभाष चंद्र ने बताया

फायरिंग करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मौके से चार कारतूस भी बरामद किये थे। घटना को लेकर मुकेश यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी देवघर सुभाष चंद्र ने बताया कि गुरुवार रात बाजार से रंगदारी वसूलने के मकसद से की गई फायरिंग मामले में आशीष मिश्रा गिरोह के छह गुर्गेों काे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से इस्तेमाल की गई पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। अंकुश, सुमित व हीरक का पूर्व भी आपराधिक इतिहास रहा है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')