Breaking News
JSSC ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के तहत हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 537 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।  |  भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर  |  बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा..  |  रेलवे पर धनबाद नगर निगम का नौ करोड़ का वाटर टैक्स बकाया.. railway ने पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निगम को बकाया नहीं मिल पाया है।  |  राज्य के बेरोजगारों को भत्ता देने का मामला आजसू विधायक सुदेश महतो ने सदन में उठाया  |  हजारीबाग की रामनवमी में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर विपक्ष पार्टी के विधायकों का हंगामा.. कहा हिंदुओं की भावना के साथ खेलने का काम कर रही है सरकार...  |  बिजली विभाग की छापेमारी अभियान के दौरान गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के दो कर्मीयों को बंधक बना लिया..  |  BJP मुस्लिम विरोधी नहीं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में मुस्लिमों को बराबर का अधिकार मिला है, झारखंड सरकार मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह उपयोग कर रही है - अनवर हयात  |  साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में आज ईडी पंकज मिश्रा से जुड़े पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी  |  झारखंड में कोरोना के साथ- साथ हांगकांग फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 06/01/2023 :
झारखंड में ठंड ने ढाया सितम: कड़ाके की सर्दी में दो ने तोड़ा दम, कोहरे और धुंध से नहीं राहत..
 
झारखंड में पूरे राज्‍य में ठंड कहर बरपा रहा है। सुबह 10-11 बजे तक को‍हरा छाया रहता है और शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ायी है। तापमान चार से पांच डिग्री तक गिरने की संभावना है।


 

 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आमजनों के लिए अलर्ट जारी किया है

पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आमजनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद बताते हैं कि पूरा राज्य कोहरे की चादर से लिपटा है। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो चुके हैं। पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। शाम ढलते ही हवा बहने लगती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगता है।

 

तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना

पिछले एक सप्ताह के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सुबह कोहरे या धुंध का असर रहेगा। बताया गया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में सुबह के समय कोहरे या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा।

 

न्यूनतम छह डिग्री तक मैकलुस्कीगंज में गिरेगा तापमान

मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके बाद कांके दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहेगा। यहां बुधवार को भी न्यूनतनम तापमान सात डिग्री रहा। आज भी पारा न्यूनतम सात डिग्री तक जा सकता है।

 

ठंड से अब तक दो की मौत

ठंड से अब तक जिले में दो व्यक्तियों की मौत होने की खबर है। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से कुहासे व हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार की रात बाजार टांड़ स्थित सर्वेश्वर धाम आश्रम के समीप शेड में पूरी रात ठंड में पड़े रहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लमकाना गांव निवासी 42 वर्षीय हिंदू उरांव (पिता बंधना उरांव) के रूप में हुई है। वहीं, इसी प्रखंड में गत दिनों एक अन्य व्यक्ति के भी ठंड से मौत की सूचना मिली थी।

 

मौसम पूर्वानुमान यह है

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 25.8 डिग्री जमशेदपुर का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री खूंटी का रिकार्ड किया गया है। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 23.2 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री दर्ज किया गया। आज राजधानी का अधिकतम 21 डिग्री व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस, जबकि शनिवार को अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

ठंड व कुहासे से फसलों को भारी नुकसान

जिले के ग्रामीण हिस्सों में कड़ाके की ठंड व कुहासे से फसलों को खासा नुकसान हो रहा है। मौसम का व्यापक असर फसल पर भी पड़ना शुरू हो गया है। घने कोहरे के कारण खेतों में लगी सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान फूलगोभी पत्ता गोभी, आलू, मटर व फ्रेंचबीन की फसल को हुई है। वहीं गोभी, आलू के पत्ते व मटर के फूल झुलस रहे हैं, जिससे कम पैदावार होने की उम्मीद है। इससे किसान काफी चिंतित हैं। उपज कम होने से किसान की आमदनी भी प्रभावित होगी।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life