Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 27/12/2022 :
रामकृष्ण मिशन आश्रम में क्रिसमस मनाने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों गुस्सा में, समाज में जा रहा गलत संदेश
 
वायरल हो रहा है.. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छप्पन भोग चढा़ने का फोटो। इस पर वीएचपी और हिंदू जागरण मंच समेत कई हिंदू संगठन कड़ी आपत्ती जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे हिंदू समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रांची के मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में ईसा मसीह की वैदिक रीति से पूजा कर छप्पन भोग चढ़ाने का फोटो वायरल हो गया है। इसमें वहां के संन्यासी ईसा मसीह की आरती करते भी देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के आने के बाद से हिंदू संगठनों में उबाल है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहु ने कहा है कि रामकृष्ण मिशन के इस कारनामे से मतांतरण के कुकर्म को वैचारिक आधार मिलेगा। इस प्रकार का भ्रामक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को गलत दिशा देने की कोशिश की विश्व हिंदू परिषद कड़ी निंदा करता है।

स्वामी विवेकानंद के दर्शन के विरोधी

डा. सुमन कुमार, हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हमारी सीता माता, हनुमान आदि देवी देवताओं के बारे में ईसाई मिशन वाले क्या बोलते हैं, किसी से छिपा नहीं है। अपने संस्थापक स्वामी विवेकानंद के दर्शन के विरोधी ईसा मसीह को पूजने का काम रामकृष्ण मिशन वाले कर रहे हैं। उधर, कैथोलिक चर्च के सहायक बिशप थ्योडोर मास्करेन्हास ने कहा कि अगर कोई ईसा मसीह के रास्ते पर है तो इसमें गलत क्या है। प्रभु यीशु की पूजा जिसे जिस प्रकार से करनी हो करे।

स्वामी भवेशानंद ने कहा कि

फोटो वायरल विवाद पर स्वामी भवेशानंद ने कहा कि क्रिसमस पूर्व संध्या पर ईसा मसीह की पूजा नई बात नहीं है। रामकृष्ण परमहंस का मानना था कि जितना मत, उतना पंथ। हमें अपना धर्म त्यागना नहीं है, बल्कि दूसरे धर्म में जो अच्छी बातें हैं, उसे ग्रहण करना चाहिए।

धर्म जागरण मंच के सुबेदार सिंह का कहना है कि  ईसा मसीह की पूजा से रामकृष्ण मिशन के सन्यासियों की असली आत्मा प्रकट हो गई है। वे लोग एनजीओ चलाने के लिए स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को भी तिलांजलि दे रहे हैं। कुछ साल पहले भी गैर हिंदू अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग की थी।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')