Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 26/12/2022 :
ठंड के अपने चरम पर पहुंचने के आसार, बुधवार से छंटेंगे बादल
 
मौसम में लगातार हो रहा बदलाव जल्द ही ठंड बढ़ाने वाला है। अभी सर्दी-गर्मी एक साथ महसूस हो रहा है।


 

मौसम में लगातार हो रहा बदलाव आसमान में बादल होने की वजह से हो रहा है। जल्द ही आसमान ऐसा बादल छंटेगा और कड़ाके की ठंड लोगों को कंपकपाएगी। बुधवार तक मौसम में बदलाव होने वाला है। आसामान से बादल छंटेंगे। बादल छंटने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम में बदलाव कल से ही देखने को मिलेगा।

राज्य के मैदानी इलाके में कल से ही शीतलहर महसूस होने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल से राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में कमी होने वाली है। सुबह और रात में कनकनी का सामना करना पड़ सकता है। देश के उत्तरी भाग में चल रही शीतलहर का प्रभाव झारखंड पर भी पड़ सकता है। अगले तीन दिनों में उत्तर की सर्द हवा का रुख राज्य के निवासियों को कंपकंपा सकती है। यहां न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है जबकि अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे आ सकता है।

 

झारखंड से आंशिक बादल अगले दो दिनों में जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी भाग में शीतलहर का दौर चल रहा है जबकि बंगाल की खाड़ी में बना तूफान अब दक्षिण पश्चिम दिशा में श्रीलंका की ओर है। आज राज्य के कई हिस्सों में बादल बने रहेंगे। इसके बाद हवा के रुख में भी बदलाव आएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल गया है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 16 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। अधिकांश जगहों का तापमान सामान्य से अधिक है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम का असर राज्य में नहीं के बराबर है। अगले दो दिनों तक बादल रहने की उम्मीद है। उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। हवा के रुख में बदलाव आने से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर की सर्द हवा का रुख दो दिन बाद झारखंड की ओर बढ़ेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')