Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
05/12/2021 :
हिंदपीढ़ी के युवक मुजाहिद को मारी गई गोली, आक्रोशित लोगों ने हमले के आरोपी का घर जलाया, एक युवक गिरफ्तार
 
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मुहल्ले का माहौल बहुत अधिक बिगड़ गया था। लोगों में भारी नाराजगी थी। आरोपी के घर को आग के हवाले करने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की देररात हिंदपीढ़ी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी युवक के घर में आग लगा दी। रविवार को कोतवाली ASP मुकेश कुमार लुनायात ने बताया कि घटना को अंजाम देने का आरोप दो युवकों पर है। इसकी पहचान शाहिद और राजा के रूप में की गई है। शाहिद को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। राजा की तलाश में छापेमारी चल रही है। हमले में मुहल्ले के मुजाहिद आलम नामक युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में अंजुमन इस्लामिया अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने युवक को RIMS रेफर कर दिया। RIMS पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने घटना को अंजाम देने के आरोपी युवक का घर घेर लिया। थोड़ी देर में इस घर से लोगों को बाहर निकालकर इसमें आग लगा दी गई।

घटना के बाद इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पूरी रात पुलिस ने इलाके में कैंप किया।बताया जा रहा है कि घटना को दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पूरी रात सभी संभावित इलाकों में छापेमारी की गई। अब तक दूसरा युवक फरार है। 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मुहल्ले का माहौल बहुत अधिक बिगड़ गया था। लोगों में भारी नाराजगी थी। आरोपी के घर को आग के हवाले करने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कुछ स्थानीय लोगों ने इसमें प्रशासन की मदद की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले में मरने वाला युवक तथा आरोपी युवक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई थी। हालांकि किसी तरह मामला सुलझ गया। शनिवार को मुजाहिद किसी काम से घर से बाहर निकला। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')