Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
विशेष
04/12/2021 :
झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती में पहले शारीरिक और बाद में लिखित परीक्षा : हेमंत सोरेन
 
नौकरी करने की शारीरिक क्षमता होगी, उसकी क्षमता-दक्षता देखकर पुलिस की नौकरी दी जाएगी। ये बातें सीएम ने चाईबासा के टोंटो स्थित सेरेंगसिया में आयोजित 'आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर एक करोड़ से अधिक राशि की परिसंपत्तियों का वितरण एवं सात करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का शिलान्यास और एक करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का उद्घाटन हुआ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि राज्य में सिपाही भर्ती में पहले शारीरिक और बाद में लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए सरकार नियमावली में बदलाव कर रही है। कहा कि पूर्व की सरकारों ने पुलिस की छोटी सी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी थी, लेकिन अब सरकार ने नियम बदल दिया है।

 जिसमें नौकरी करने की शारीरिक क्षमता होगी, उसकी क्षमता-दक्षता देखकर पुलिस की नौकरी दी जाएगी। ये बातें सीएम ने चाईबासा के टोंटो स्थित सेरेंगसिया में आयोजित 'आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर एक करोड़ से अधिक राशि की परिसंपत्तियों का वितरण एवं सात करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का शिलान्यास और एक करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ने सेरेंगसिया के शहीद स्थल में वीर शहीद पोटो हो एवं अन्य शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा नौकरी के अतिरिक्त और भी संभावनाएं हैं। योजनाओं के जरिए स्वरोजगार का सृजन किया जा सकता है। रोजगार सृजन योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार लोगों के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी, इसका लाभ राज्य के युवा अवश्य लें।

राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में नियुक्ति नियमावली तैयार कर ली गई है तथा बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "गुवा में शहीद के परिजनों को नौकरी दी गई। शहीदों के ताकत पर झारखंड बना है। पूर्वजों के सपने सोना झारखंड को वास्तविक सोना झारखंड का रूप दें।"

 उन्होंने कहा कि हंड़िया बाजारू हो जाएगा, तो समाज खत्म हो जाएगा। हंड़िया समाज और पूजा पाठ की चीज है। इसे हम बाजार में ले कर चले गए। नौजवान हंड़िया-दारू पीकर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से हुनर को तराशने का काम कर रही है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')