Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
04/12/2021 :
जवाद तूफान के कारण झारखंड में दिखेगा का असर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 12 जिलों में 5 दिसंबर तक हो सकती है बारिश
 

चक्रवात जवाद आंध्रप्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट से आज टकराएगा। माना जा रहा है कि ओडिशा मेें पुरी समुद्र तट के पास इसका लैैंडफॉल होगा। इस दौरान उड़ीसा के समुद्री तट में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चल सकती है। वहीं इसका हल्का असर शनिवार से ही झारखंड में देखनों को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के सेंटर हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 और 5 दिसंबर को दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्से में हल्के से मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। झारखंड में इसका बेहद ही कम असर देखने को मिलेगा।

झारखंड के इन जिलों में दिखेगा असर
झारखंड में राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी ङ्क्षसहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो व धनबाद व संथाल के जिलों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हल्के दर्जे की बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

रांची में सुबह से ही छाए हैं बादल
वहीं शनिवार सुबह से ही रांची में बादल छाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य भर की बात करें तो सबसे कम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे अधिकतम न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा का दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में हाई है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित आंध्रप्रदेश, ओडिशा और बंगाल के तटवर्ती इलाके होंगे। ओडिशा और बंगाल में चार और पांच दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इन राज्यों में हाई अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में तीन जिले को रेड जोन में रखा गया है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')