धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के कपुरिया ओपी के ओलीडीह में गैंग रेप के बाद गर्भपात का ससनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के ही 4 लोग पिछले 6 महीने से 14 साल की बच्ची को डरा-धमका कर रेप कर रहे थे। जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात करा दिए। इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गए।
इस मामले में गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह के साथ कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह के खिला पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की शिकायत पर कंठी सिंह को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
जून में ग्रामीणों ने पहली बार किया था दुष्कर्म
पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग ने बताया है कि वो गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ अकेले रहती थी। जुन महीने में एक दिन गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह ने उसे पकड़कर जबरदस्ती उसके साथ दुशकर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि वो किसी को इस बात की जानकारी दी तो उसके साथ बुरा होगा। इसके बाद आए दिन धमका कर ये लोग उसका दुष्कर्म करते रहे।
नवंबर महीने में आरोपियों को शक हुआ कि नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई है। इसके बाद वे उसे लेकर हॉस्पिटल में जांच कराए तब उनका शक सही निकला। इसके बाद 25 नवंवर को उसका धनबाद के एक नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।