Breaking News
JSSC ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के तहत हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 537 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।  |  भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर  |  बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा..  |  रेलवे पर धनबाद नगर निगम का नौ करोड़ का वाटर टैक्स बकाया.. railway ने पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निगम को बकाया नहीं मिल पाया है।  |  राज्य के बेरोजगारों को भत्ता देने का मामला आजसू विधायक सुदेश महतो ने सदन में उठाया  |  हजारीबाग की रामनवमी में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर विपक्ष पार्टी के विधायकों का हंगामा.. कहा हिंदुओं की भावना के साथ खेलने का काम कर रही है सरकार...  |  बिजली विभाग की छापेमारी अभियान के दौरान गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के दो कर्मीयों को बंधक बना लिया..  |  BJP मुस्लिम विरोधी नहीं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में मुस्लिमों को बराबर का अधिकार मिला है, झारखंड सरकार मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह उपयोग कर रही है - अनवर हयात  |  साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में आज ईडी पंकज मिश्रा से जुड़े पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी  |  झारखंड में कोरोना के साथ- साथ हांगकांग फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया  |  
क्षेत्रीय
01/12/2021 :
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु इंटर हाउस अंग्रेजी डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन
 
इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में विलक्षण प्रतिभा का विकास होता है। अंत में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने निर्णायक के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ. ललित सिंह देव को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। पूजा झा के धन्यवाद ज्ञापन एवं सर्वेश्वर पांडेय के द्वारा शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

1 दिसंबर को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु इंटर हाउस अंग्रेजी डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न विख्यात व्यक्तियों के व्याख्यान को अपने भावों में व्यक्त किया। 

इसमें कक्षा छठी व सातवीं के बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी हिस्सेदारी निभाई। निर्णायक मंडली में शामिल प्रोफेसर डॉ. ललित सिंह देव देवघर कॉलेज, देवघर एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह सहित कार्यक्रम की समन्वयक कुसुम व पूजा झा ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

प्राचार्य महोदय के द्वारा स्वागत भाषण एवं बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। क्रमशः प्रत्येक हाउस से दो-दो बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। दयानंद हाउस से शांभवी सिंह व अनन्या सिंह अरविंदो हाउस से स्पर्श वर्मा व पायल कुमारी विवेकानंद हाउस से सृष्टि कुमारी व खुशी बनर्जी तथा श्रद्धानंद हाउस से रानू शांडिल्या व सोहानी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

निर्णायक के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ. ललित सिंह देव ने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर कहा कि इस कार्यक्रम से मुझे भी सीखने का मौका मिला है। कॉलेज व उच्च माध्यमिक के बच्चे भी इस तरह का प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं होते। यहांँ के बच्चों की प्रतिभा से शिक्षकों की निपुणता का पता चलता है।

इस प्रतियोगिता में दयानंद हाउस को प्रथम अरबिंदो हाउस को द्वितीय श्रद्धानंद हाउस को तृतीय तथा विवेकानंद हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य एवं आए हुए अतिथि के द्वारा सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर उपस्थित प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी भावनाओं और विचारों को सुंदरतम रूप से व्यक्त करना सीखते हैं। बच्चों में पारस्परिक प्रतिस्पर्धा एवं बौद्धिक विकास की बढ़ोतरी होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज की प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। प्रतिभागी छात्रों की तैयारी एवं विषय सामग्री तथा प्रस्तुतीकरण इतना सारगर्भित था, जिसकी प्रशंसा शब्दों में नहीं की जा सकती।

 सी.सी.ए कोऑर्डिनेटर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में विलक्षण प्रतिभा का विकास होता है। अंत में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने निर्णायक के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉ. ललित सिंह देव को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। पूजा झा के धन्यवाद ज्ञापन एवं सर्वेश्वर पांडेय के द्वारा शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा झा, कुसुम, बबली कुमारी तथा सुष्मिता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life