Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
30/11/2021 :
झारखंड में छात्रा की गोली मारकर हत्या: छात्रा स्कूल से लौट रही थी; सनकी आशिक ने रास्ता रोककर हाथ काटा, मारी गोली
 
छात्रा ने विरोध किया तो गुस्से में युवक ने पहले छात्रा पर चाकू से वार किया। बचाव में लड़की का हाथ कट गया। इसी बीच आरोपी ने देसी कट्‌टा निकाला और उसके सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी लड़की के ऊपर कट्‌टा फेंककर फरार हो गया।

झारखंड में 9वीं की छात्रा का हाथ काटने के बाद उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई है। छात्रा स्कूल खत्म होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे सनकी आशिक ने रास्ते में रोका। 

छात्रा ने विरोध किया तो गुस्से में युवक ने पहले छात्रा पर चाकू से वार किया। बचाव में लड़की का हाथ कट गया। इसी बीच आरोपी ने देसी कट्‌टा निकाला और उसके सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी लड़की के ऊपर कट्‌टा फेंककर फरार हो गया। यह देख सहेलियां वहां से भाग निकली। घर पर जाकर सूचना परिवार वालों को सूचना दी।

मामला झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव का है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की घटना है। 15 साल की छात्रा करीवाडीह हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर इंताज अंसारी बैठा हुआ था। उसने छात्रा का रास्ता रोक लिया।

बीच बचाव के लिए दौड़ी पास ही मौजूद एक महिला पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू नहीं लगा। आरोपी ने महिला के परिवार को मारने की धमकी दी।

छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पहले दोनों के बीच रिश्ता था। परिवार वालों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद भी लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था ।

युवक उस पर रिश्ता बनाए रखने लिए लगातार दबाव दे रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी। लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी।

इसके बाद वह नौकरी की तलाश में बाहर चला गया था। वहां से वापस लौटने के बाद वह एक बार फिर लड़की से रिश्ता रखना चाहता था। लड़की और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़का बार-बार धमकी दे रहा था कि वह लड़की को उठा ले जाएगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के परिवार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद घर वाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। वंशीधरनगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')