Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
27/11/2021 :
टाटा-पटमदा घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी पिक अप वैन, 3 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल
 
लगातार सड़क दुर्घटनाओं पर झारखण्ड लाइफ की नज़र:जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को टाटा-पटमदा रोड के ठनठनी घाटी में मजदूरों से भरी एक पिक अप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड़ी के नीचे दब जाने से दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को टाटा-पटमदा रोड के ठनठनी घाटी में मजदूरों से भरी एक पिक अप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । गाड़ी के नीचे दब जाने से दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

जबकि एक मजदूर संजय कर्मकार ने इलाज के दौरान MGM अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कई की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चल रहा है।

सभी मजदूर बंगाल के दो जिले बाकुंड़ा और पुरुलिया से पिकअप में सवार होकर टाटानगर आ रहे थे। यहां से शाम में इनकी विशाखापत्तनम के लिए ट्रेन थी। ये वहां मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

पिक अप वैन में 32 मजदूर सवार थे। एक घायल ने बताया कि सभी सिंदरी गांव से पिकअप में सवार होकर टाटानगर आ रहे थे। सभी मजदूरी के लिए विशाखापत्तनम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ठनठनी घाटी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर जब तक संभालता गाड़ी पलटी मार दी। उसके बाद वहां चित्कार मच गया।

घटना के बाद पूरी घाटी लोगों की चित्कार से गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर समाजिक कार्यकर्ता के साथ लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')