Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय
26/11/2021 :
झारखण्ड में रोज हो रही सड़क दुर्घटनाएं: जामताड़ा में आज कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
 
गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नाराणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में सुबह 3.30 बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

झारखंड के गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नाराणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में सुबह 3.30 बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडाडार गांव के समसुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वे कोयला लाने जा रहे थे। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक वे मुआवजे, पीड़ित परिवार की मदद और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।

प्रशासन ने विधवा पेंशन और अंबेडकर आवास का दिया आश्वासन
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि मृतक की पत्नी को तत्काल विधवा पेंशन अंबेडकर आवास की स्वीकृत मिल जाएगी। वहीं पारिवारिक लाभ के तहत डीबीटी के माध्यम से खाते पर राशि दी जाएगी। साथ ही कार चालक की गिरफ्तारी का भी आश्वासन प्रशासन की तरफ से दिया गया है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')