Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
25/11/2021 :
चार राज्यों में नक्सली बंद का अंतिम दिन आज, पुलिस ने रेलवे, सड़क यातायात की विशेष सुरक्षा को लेकर जारी किया अलर्ट
 
नक्सली नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी तथा जगह-जगह नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन के विरोध में इस बंद का आह्वान किया गया। संगठन की ओर से प्रशांत बोस और उनकी पत्नी को राजनीतिक बंदी करार दिया जा रहा है

भारत ​​​​​​ की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की ओर से बुलाए गए चार राज्यों में बंद का आज आखिरी दिन है। झारखंड पुलिस की ओर से रेलवे व सड़क यातायात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में मौजूद सुरक्षा बलों को लगातार सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 72 घंटे के नक्सलियों की ओर से दूसरी बार बंद का आह्वान किया गया। गत 20 नवंबर को भारत बंद की घोषणा की गई थी।

गत 23 से 25 नवंबर के बीच चार राज्यों में तीन दिवसीय बंद की घोषणा की गई। इसमें झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ को शामिल किया गया। तीन दिवसीय बंद के दौरान पिछले 48 घंटे में नक्सलियों ने कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दिया है। लिहाजा गुरुवार को सुरक्षा बलों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। तीन दिवसीय बंद में राज्य के कई नक्सल प्रभावित जिलों में इसका कमोवेश असर जरूर देखने को मिला है।

पलामू, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी जैसे जिलों में बंद का कुछ असर देखा गया है।अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी से कमजोर पड़ चुके माओवादी अब अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। बिहार से सटे बॉर्डर सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक है। 

पलामू के हरिहरगंज और नौडीहा बाज़ार थानाक्षेत्र में बंदी का असर है। बैंक बंद हैं। दुकानें नहीं खुल रही है।प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा है। बाकी जगहों पर स्थिति सामान्य दिनों की तरह ही है। अधिकांश बसें चल रही हैं।लोग भी सफर पर निकल रहे हैं।

नक्सली नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी तथा जगह-जगह नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन के विरोध में इस बंद का आह्वान किया गया। संगठन की ओर से प्रशांत बोस और उनकी पत्नी को राजनीतिक बंदी करार दिया जा रहा है।

झारखंड पुलिस के आइजी ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि बंद को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। आज अंतिम दिन है। लिहाजा रेलवे, सड़क यातायात पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')