Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
22/11/2021 :
शादी के समय छाया मातम: देवघर में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर चलाई गोलियां
 
घटना सांरवां थाना क्षेत्र के बलिया चौकी दलीरायडीह वन विभाग के पुराने नर्सरी के समीप हुई। निवासी अफजल की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चांदडीह निवासी मुजीबउर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने इन्हें गोली मार दी। दो दिन बाद अफजल की शादी होने वाली थी। घर में खुशी का आलम था।

झारखंड के देवघर में सोमवार की सुबह अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। घटना सांरवां थाना क्षेत्र के बलिया चौकी दलीरायडीह वन विभाग के पुराने नर्सरी के समीप हुई। 

इसमें मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अफजल की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चांदडीह निवासी मुजीबउर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने इन्हें गोली मार दी।

दो दिन बाद अफजल की शादी होने वाली थी। घर में खुशी का आलम था। घटना के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई। जिसकी बारात निकलने की तैयारी थी। उसका जनाजा निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। घायल युवक से मामले की पूरी जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सारवां एवं कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से हमले का शिकार हुए युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अफजल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि दोनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर चांदडीह जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने गोली चला दी। कारणों की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग सुबह आठ बजे की है। हमले का शिकार हुए युवक आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच काफी दोस्ती थी। यह दोनों अक्सर एक साथ ही कहीं जाने आते रहते थे।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')