Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
महिला जगत
22/11/2021 :
मानव तस्करी की शिकार रह चुकी झारखंड की बेटियों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बनकर फैसला सुनाने का अवसर
 
नई दिल्ली में रविवार को बाल अधिकार और बाल सुरक्षा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मानव तस्करी और बाल तस्करी की शिकार रह चुकी झारखंड की चार बेटियों को शामिल होने का मौका मिला। इनको बाल कल्याण संघ के प्रयास से प्रशिक्षित कर आत्मसम्मान से खड़ा होना सिखाया गया है। ये लड़कियां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित आजादी का महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई हैं।

मानव तस्करी और बाल तस्करी की शिकार रह चुकी झारखंड की चार बेटियों को एक दिन के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व सदस्य बनकर फैसला सुनाने का अवसर दिया जाएगा। यह ऐलान रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया।

नई दिल्ली में रविवार को बाल अधिकार और बाल सुरक्षा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मानव तस्करी और बाल तस्करी की शिकार रह चुकी झारखंड की चार बेटियों को शामिल होने का मौका मिला। इनको बाल कल्याण संघ के प्रयास से प्रशिक्षित कर आत्मसम्मान से खड़ा होना सिखाया गया है। ये लड़कियां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित आजादी का महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई हैं।

इस लड़कियों में बसंती कच्छप, शशि शानी सुंडी, प्रतिमा कुमारी और देवंती कुमारी शामिल हैं। बालिक हो चुकी अब ये सभी लड़कियां सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी कर रही हैं। बाल तस्करी से पीड़ित रह चुकी झारखंड की चार लड़कियों को दिल्ली में आयोजित सेमनार में शामिल होने का मौका मिला।

सेमिनार के दौरान स्मृति ईरानी ने ऐलान किया कि खुद को बाल तस्करों के दलदल से निकालकर झारखंड की ये बेटियां देश को मानव तस्करी से बचाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की इन बेटियों को मंत्रालय में एक दिन के भोज के लिए भी आमंत्रित किया है।

 बीकेएस के सचिव संजय मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय बाल आयोग के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए इन बालिकाओं का चयन हुआ था। जिन्होंने केंद्रीय मंत्री व आयोग के अध्यक्ष से मिलकर झारखंड में मानव तस्करी की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो, बीकेएस के प्रमोद कुमार वर्मा, ज्योति सिंह सहित अन्य मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- तस्करों के दलदल से खुद को बचाकर देशभर की बालिकाओं को प्रेरणा दे रहीं हैं ये लड़कियां।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')