Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय
26/10/2021 :
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने पलामू जिले के छत्तरपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्षपाती रवैये के कारण राज्य के अपेक्षित विकास में बाधा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बतायी है जो बहुत चिंताजनक है। उन्होंने ‘तेजस्वी आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा में कहा कि जब से भाजपा विरोधी शक्तियां झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्ता में आई हैं तब से केन्द्र सरकार ने विकास के मद में पूर्व की भांति एक पैसा नहीं दिया है जो मोदी सरकार के पक्षपाती रवैये को जाहिर करता है।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड बिहार का छोटा भाई है और उसके साथ कोई भी सौतेला व्यवहार करेगा तो उसका हम प्रतिकार करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उनकी मां है और इसके सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता है और इसका प्रमाण है कि बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव की गंभीरता को देखते हुए भी वह आज पार्टी कार्यक्रम में यहां उपस्थित हुए हैं।

बिहार के प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि चार साल बाद राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज पटना पहुंचे हैं अतः बिहार और झारखंड के लिए आज का दिन शुभ है। उन्होंने कहा, ‘‘लालू जी, झारखंड को अपना घर मानते हैं और यह हमारा भी घर है इसलिए अब प्रत्येक माह में दो दिन उनका राजनीतिक कार्यक्रम इस राज्य में होगा ताकि राजद यहां अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पा सके।’’

तेजस्वी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसपर कटाक्ष किया, ‘‘जो सोचते हैं कि झारखंड में राजद का जनाधार कमजोर है, वे मुगालते में हैं। दूसरे की वैसाखी पर जिन्दा रहने वाले खुद अपनी जमीन सिकुङने पर दूसरे को भी अपने जैसा समझने की भूल कर रहे हैं।’’



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')